Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा राष्ट्रीय  अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखण्ड दौरा

भाजपा राष्ट्रीय  अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तराखण्ड दौरा

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने बताया जल्द उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा होने वाला है लिहाजा भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में बेहद उत्सुकता है क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जब किसी प्रदेश में जाते हैं तो वह उस प्रदेश के संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण पल होते हैं लिहाजा 22 में उत्तराखंड में भी चुनाव हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के साथ ही पूरा संगठन चुनावी मोड में आ जाएगा इस दौरान सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने और संगठन के क्रियाकलापों तथा बूथ गठन की जानकारियों तक की समीक्षा की जाएगी वही राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की इगास पर्व अपने गांव में मनाने की पहल का स्वागत करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि गढ़वाल में ईगास और कुमाऊं में बूढ़ी दिवाली लोगों को घर पर ही मनानी चाहिए और हम भी हमेशा अपने घर जा कर मनाते हैं जिससे कि हमारी पौराणिक संस्कृति हमारे आने वाली पीढ़ी तक हस्तांतरित हो सके इसलिए यह बेहद सराहनीय पहल है।

उत्तराखंड में 2022 के चुनाव के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है…….जिसके तहत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जल्द उत्तराखंड का दौरा करेंगे…….प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक नवंबर अंत तक तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं…..इस बात की जानकारी बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक खजान दास ने दी जिसमें उन्होने बताया कि नवंबर अंत तक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा प्रस्तावित है….. अपने 3 दिवसीय उत्तराखंड दौरे में जेपी नड्डा बीजेपी के जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे बैठक में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की जाएगी…….साथ ही कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार भी करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments