Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल! जानिए मंत्री रेखा आर्य ने क्या...

भाजपा विधायक कांग्रेस में होंगे शामिल! जानिए मंत्री रेखा आर्य ने क्या कहा?

महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा है कि भाजपा से विधायक कांग्रेस में जाने का दावा हवा हवाई है। सोमवार को अल्मोड़ा पहुंचीं कैबिनेट मंत्री ने मीडिया के सवालों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के नेताओं के ऐसे बयानों को गंभीरता से नहीं लेती है। पत्रकारों ने पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के इस मामले में हाल में दिये एक बयान को लेकर सवाल किया था, जिसके जवाब में रेखा ने यह प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए अब वह अफवाहों की राजनीति कर रहे हैं। इसमें कोई दम नहीं है। कैबिनेट मंत्री रेखा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के केदानाथ के दौरे से जनता में नया उत्साह आया है। यहां आने वाले यात्रियों में काफी वृद्धि हुई है। इसका विश्व स्तर पर सार्थक संकेत गया है। उन्होंने कहा कि 2013 में केदारनाथ आपदा के समय गुजरात के सीएम रहे मोदी ने यहां के पुनर्निर्माण के लिए सहयोग की पेशकश की थी।

लेकिन तब सत्ता में बैठे दृष्टिहीन नेताओं ने इसको नकार दिया। लेकिन जब उनको मौका मिला है तो उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता के साथ केदारनाथ का पुनर्निर्माण में रुचि ली है। रेखा ने कहा कि उस दौर का यहां विडियो सामने आया है। जिसमें कांग्रेस के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष नेता जूतों समेत मंदिर में मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments