Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा विधायक ने टिहरी में ड्रग्स के चलन पर जताई चिंता, एसएसपी...

भाजपा विधायक ने टिहरी में ड्रग्स के चलन पर जताई चिंता, एसएसपी को लिखा पत्र

टिहरी : उत्‍तराखंड के टिहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने टिहरी में ड्रग्स के चलन पर चिंता जताई है। इस बाबत उन्‍होंने एसएसपी नवनीत भुल्लर को पत्र लिखा है।

राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ जायेगी
उन्होंने एसएसपी नवनीत भुल्लर को भेजे पत्र में कहा कि पत्र में उन्‍होंने लिखा है कि टिहरी में युवा तेजी से ड्रग्स की चपेट में आ रहे हैं, जिसके आने वाले समय मे भयानक परिणाम होंगे। युवा पीढ़ी, जिसके कन्धे पर भविष्य के भारत का भार आने वाला है, वह अगर इस तरह ड्रग्स के अन्धकार और गर्त में चली गयी तो राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ जायेगी।

स्कूली बच्चे भी इसकी जद में आ गये हैं। चीन सीमा से चन्द कदम की दूरी पर स्थित टिहरी जैसे सीमान्त स्थानों पर इस तरह की स्थिति भविष्य में भयावह स्थिति पैदा कर सकती है। भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने इस सम्बंध में सभी जिम्मेदारों की बैठक बुलाने को कहा है। जिससे टिहरी को ड्रग्स के इस जंजाल से मुक्त किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments