Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा सरकार का 70 विस क्षेत्रों में मेगा इवेंट आज, मुख्यमंत्री करेंगे...

भाजपा सरकार का 70 विस क्षेत्रों में मेगा इवेंट आज, मुख्यमंत्री करेंगे लाइव संबोधन

उत्तराखंड विधानसभा के चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले शुक्रवार को प्रदेश की भाजपा सरकार का मेगा इवेंट होगा। प्रदेश के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सरकारी कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें राज्य सरकार की पांच साल की उपलब्धियों को साझा किया जाएगा। साथ ही हर विधानसभा विकास कार्यों के शिलान्यास और उद्घाटन भी होंगे।

मुख्यमंत्री अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के कार्यक्रम में रहेंगे, जबकि हर विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता वहां के पार्टी विधायक करेंगे। जहां पार्टी का विधायक नहीं होगा, वहां जिलाधिकारी अपने विवेक से किसी जनप्रतिनिधि से कार्यक्रम की अध्यक्षता कराएंगे।
हर विस के लिए 12 लाख रुपये की व्यवस्था

इस मेगा इवेंट के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार ने 8.40 करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है। हर विधानसभा के कार्यक्रम पर 12 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से सभी जिलाधिकारियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री करेंगे लाइव संबोधन

कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के लाइव संबोधन की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री खटीमा से संबोधन करेंगे। इसे सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सुना जाएगा। हर विधानसभा में कार्यक्रम स्थल पर एलईडी लगाई जाएगी।

पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार
सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम के जरिये प्रदेश सरकार अपने पांच साल की उपलब्धियों का प्रचार करेगी। इस दौरान विभिन्न विभागों को प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए है।

साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को चेक वितरित किए जा सकते हैं। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी कार्यक्रम में बुलाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments