Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभारतीय जनता युवा मोर्चा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह...

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पीएम मोदी के जन्मदिन के सेवा सप्ताह पर किया रक्त दान

देेेहरादून। देेेहरादून में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में रक्त दान कर मनाया। पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरे प्रदेश की 70 विधानसभाओ में रक्तदान शिविर आयोजित किये और हर विधानसभा से 70 यूनिट रक्त एकत्रित करेगा।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने अल्मोड़ा में रक्तदान किया। उन्होंने कहा रक्तदान से बड़ा दुनिया में कोई दान नहीं है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए। दान किया गया रक्त किसी के खोते हुए जीवन को बचा सकता है।

कुन्दन लटवाल ने बताया सभी 70 विधानसभाओ में रक्तदान का कार्यक्रम हुआ । साथ ही आज का रक्तदान शिविर इस वर्ष का एक दिन में किया गया यह सबसे बड़ा रक्तदान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments