Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डभू कानून के लिए यूकेडी का विधानसभा घेराव के दौरान जोरदार प्रदर्शन

भू कानून के लिए यूकेडी का विधानसभा घेराव के दौरान जोरदार प्रदर्शन

उत्तराखंड में आज से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो गया है ऐसे में आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच किया। इस दौरान विस घेराव करने पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रिस्पना पुल के पास लगे बैरिकेडिंग पर रोक लिया। जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस में काफी नोक-झोंक हुई। दोपहर करीब एक बजे रिस्पना पुल के पास पहुंच उक्रांद के कार्यकताओं को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उसे पार करने की भी कोशिश। जिसके बाद नारेबाजी करते हुए उक्रांद के कार्यकर्ता सड़क पर ही बैठ गए। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल  ने चेतावनी दी कि जल्द सरकार की ओर से हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो उक्रांद के 50 हजार कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments