Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक आज, प्रमोशन पर लगी रोक पर हो...

मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठक आज, प्रमोशन पर लगी रोक पर हो सकता है फैसला

देहरादून। उतराखंड सरकार ने आज शनिवार को मंत्रिपरिषद और मंत्रिमंडल की बैठकें बुलाई हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में कोरोनो वायरस के साथ कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर मंथन होगा।

कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार कई अहम निर्णय ले चुकी है, लेकिन ओबीसी जनरल कर्मचारियों की हड़ताल ने सरकारी कामकाज को बुरी तरह से प्रभावित किया है। ऐसे में सरकार प्रमोशन पर लगी रोक को हटाने के लिए मंत्रिमंडल में निर्णय ले सकती है।

मुख्यमंत्री ने शाम पांच बजे मंत्रिपरिषद की बैठक बुलाई है। मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्रियों के साथ राज्य मंत्री धन सिंह रावत और रेखा आर्य भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में सभी मंत्री कर्मचारी हड़ताल को लेकर चर्चा करेंगे। बीच का रास्ता निकालने को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे कैबिनेट मंत्रियों की मंत्रिमंडलीय बैठक होगी। इस बैठक में परिषद में लिए गए निर्णयों पर सरकार अंतिम मुहर लगाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार बैठक में कर्मचारी हड़ताल समाप्त करने के लिए प्रमोशन पर लगी रोक हटाने से संबंधित निर्णय आ सकता है। अब कर्मचारियों की नजर मंत्रिमंडल की बैठक पर टिकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments