Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमंत्री सतपाल महाराज ने कहा- आपदा के वक्त सियासी रोटियां सेंक रही...

मंत्री सतपाल महाराज ने कहा- आपदा के वक्त सियासी रोटियां सेंक रही आप

देहरादून। लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि आपदा के वक्त आम आदमी पार्टी (आप) बेवजह धरना-प्रदर्शन कर सियासी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के उनके कार्यालय के सम्मुख प्रदर्शन के जवाब में यह बात कही। कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि रानीपोखरी पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में आप बेवजह हो हल्ला-कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पहले ही जांच के आदेश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को वैकल्पिक मार्ग खोलने के निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का वश नहीं है। सरकार मुस्तैदी के साथ आपदाओं से निपटने का प्रयास कर रही है, जबकि आम आदमी पार्टी संकट की घड़ी में मदद करने की बजाए अपनी संकीर्ण मानसिकता का परिचय दे रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपने जिस दिल्ली माडल का राग अलाप रही है, उसकी धज्जियां उड़ चुकी हैं। इसलिए उसे यह समझ लेना चाहिए कि उत्तराखंड में उसकी दाल गलने वाली नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments