Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमंहगाई के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, आज से प्रदेशव्यापी...

मंहगाई के मुद्दे को लेकर सरकार को घेरेगी कांग्रेस, आज से प्रदेशव्यापी आंदोलन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावतदेहरादून। कांग्रेस अब महंगाई के मुद्दे को लेकर प्रदेश में सरकार को घेरेगी। आज यानी तीन जनवरी को कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगी। आज प्रत्येक जिले में कांग्रेसी बढ़ती महंगाई का विरोध जताएंगे और भाजपा सरकार के पुतले फूंकेंगे। इसके बाद कांग्रेस की रणनीति इस आंदोलन को विधानसभा और विकास खंड के स्तर पर ले जाने की है।
बृहस्पतिवार को कांग्रेस भवन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह रणनीति तय की गई। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के मुताबिक तीन जनवरी को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन होगा। इसमें कांग्रेस के सभी पूर्व सांसदों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला और नगर अध्यक्षों, आनुषंगिक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होने को कहा गया है।

मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई का
इसमें मुख्य मुद्दा बढ़ती महंगाई का ही होगा। कांग्रेस का यह आंदोलन यहीं पर नहीं थमेगा। इसके बाद कांग्रेस इस आंदोलन को विधानसभा और ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी। पदाधिकारियों के मुताबिक बड़े प्रदर्शनों को जिला प्रभारी और जिलाध्यक्ष संभालेंगे।

जिला स्तर पर विरोध कार्यक्रमों में कांग्रेस महंगाई के साथ ही बेरोजगारी और केंद्र तथा राज्य के अन्य मुद्दों को भी उठाएगी। इन प्रदर्शनों की रणनीति और समय तय करने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ जिला प्रभारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक होगी।

भाजपा ने नए साल में लोगों को महंगाई का तोहफा दिया है। रेल किराया तो बढ़ाया ही गया, पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। अब रसोई गैस भी महंगी कर दी गई। स्वास्थ्य सेवाओं को पहले ही महंगा करने की घोषणा की जा चुकी है। कांग्रेस ने तय किया है कि सड़क पर उतरकर इसका विरोध जताया जाएगा। आज हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेसी विरोध प्रदर्शन करेंगे।
– प्रीतम सिंह, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments