Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी-देहरादून मार्ग पर बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर

मसूरी-देहरादून मार्ग पर बाइक और बोलेरो की जोरदार टक्कर

मसूरी। मसूरी-देहरादून मार्ग पर एक बाइक सवार और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोर की थी कि बाइक सवार युवक छिटक कर दूसरे वाहन से टकरा गया। हादसे में घायल युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। दून अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक मसूरी रोड पर बिट एंड बाइट कैफे के पास एक बाइक सवार बेलोरो गाड़ी से टकरा गया। जिसके बाद वह छिटक कर एक और वाहन से टकराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को 108 एम्बुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में घायल युवक अबुल पुत्र अकरम आईटी पार्क सोसाइटी देहरादून निवासी हैं। पुलिस द्वारा घायल युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। दून अस्पताल में भर्ती युवक की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
देहरादून में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी साथी युवती घायल हो गई। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। अजबपुर स्थित माधव रेजीडेंसी निवासी उमेश भारद्वाज ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम को उनकी बहन नीतू भारद्वाज (27) और भतीजी नेहा भारद्वाज (18) स्कूटी पर आईएसबीटी स्थित बिग बाजार गई थी।

देर शाम को लौटते समय कारगी चैक के पास ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गईं। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं पटेलनगर कोतवाली पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन दोनों को कैलाश अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने नीतू को प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल नेहा का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उमेश भारद्वाज ने ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments