Thursday, August 20, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में...

मसूरी पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, आईएएस प्रोफेशनल कोर्स के समापन समारोह में हुए शामिल

मसूरी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन गुरुवार को मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसएनएए) पहुंचे। उन्होंने वर्ष 2024 बैच के आईएएस अधिकारियों के लिए आयोजित आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अकादमी पहुंचने पर उपराष्ट्रपति ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में हिस्सा लिया।

आईएएस प्रोफेशनल कोर्स फेज-II का आयोजन 2024 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के प्रशिक्षण के तहत किया गया था। समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति ने प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश की प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने अधिकारियों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया। उपराष्ट्रपति के मसूरी दौरे को देखते हुए एलबीएसएनएए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments