Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमसूरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की...

मसूरी मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा वाहन, दो की मौत


मसूरी। मसूरी देहरादून मार्ग पर एक वाहन (संख्या यूके 07 टीबी 5264) खाई में गिर गया है। जिसमें वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई है।


जानकारी के मुताबिक ये हादसा आज दोपहर करीब 12 बजे हुआ। गलोगी पावर हाउस के पास यह हादसा हुआ है।


मसूरी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा खाई से मृतको को निकाला गया। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा किया जा रहा है।


मृतकों के नाम सूरज पुत्र गोपाल सिंह उम्र 28 और नरेश पुत्र सूरत सिंह गांव खेत है। गहरी खाई होने के कारण राहत बचाव कार्य करने में खासी परेशानी आई।


हादसे की सूचना पाकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments