Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमसूरी में सीएम के विरोध कार्यक्रम कांग्रेस ने किया स्थगित,कांग्रेस ने कहा...

मसूरी में सीएम के विरोध कार्यक्रम कांग्रेस ने किया स्थगित,कांग्रेस ने कहा के शिलान्यास के पट वापस लगाने पर विरोध किया स्थगित

कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि जिन योजनाओं का मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया है, वे सभी योजनाएं कांग्रेस शासन काल में स्वीकृत हुईं थीं। लेकिन, एक साजिश के तहत उन योजनाओं के शिलापट को हटा दिया गया। कांग्रेस के विरोध को देखते हुए शासन प्रशासन ने गलती मानते हुए योजनाओं के शिलापट को फिर से लगा दिया।

भाजपा विधायक को चैलेंज देते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि भाजपा विधायक कोई एक योजना बता दें जिसको उन्होंने पूरा कराया हो। कहा कि भाजपा विधायक ने अपने कार्यकाल में कोई विकास कार्य नहीं कराया। सिर्फ कांग्रेस के शासनकाल के योजनाओं का लोकार्पण कर श्रेय ले रहे हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल ने कहा कि पार्किंग का शिलान्यास तत्कालीन सीएम हरीश रावत के समय हुआ था। जार्ज एवरेस्ट का आधा अधूरे कार्यों का लोकार्पण पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कर दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments