Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

देहरादून। उत्तराखंड में महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने मोर्चा खोला। महिलाओं ने गुरुवार को महंगाई का मुद्दा उठाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। महिला कांग्रेस की नेताओं ने प्रदर्शन का अनोखा अंदाज अपनाया। गले में सब्जियों की माला डालकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की।

गुरुवार को महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। सरकार पर आमजन का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। गुरुवार को घंटाघर पर प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां से गले में सब्जियों की माला डालकर एवं थाली बजाते हुए कांग्रेस भवन की ओर निकले।

डबल इंजन की सरकार बनते ही महंगाई चरम पर
प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस ज्योति रौतेला ने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार के सत्ता में आने के बाद महंगाई चरम पर है। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जनता के पक्ष में कोई फैसला नहीं लिया जाता तो ये प्रदर्शन और तेज होगा। उन्होंने कहा कि शुक्रवार से प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ विरोध जारी रहेगा। इस मौके पर निधि नेगी, उर्मिला थापा, पायल बहल, नीरू सिंह, अंशुल त्यागी, चंद्रकला नेगी आदि मौजूद रहे।

टिहरी में कांग्रेस का सांकेतिक प्रदर्शन
देहरादून के साथ-साथ टिहरी में भी महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महंगाई को लेकर महिला कांग्रेस ने बौराड़ी सांई चौक पर सांकेतिक धरना दिया। महिलाओं ने कहा कि सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं वहीं रसोई गैस में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिस कारण आम जनता का जीना दूभर हो गया है। गुरुवार को महिला कांग्रेस बौराड़ी सांई चौक में एकत्रित हुए और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।

महंगाई की मार से आम जनता पस्त
इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि टमाटर के दो सौ रुपये किलो हो गया है इतनी महंगाई पहले कभी नहीं हुई। सौ किलो टमाटर खरीदना हर किसी की बात नहीं है। गरीब लोग बिना टमाटर के ही सब्जी, दाल खा रहे हैं। टमाटर के अलावा अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ हैं। वहीं रसोई गैस की कीमतों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। गैस के दाम बढ़ने से गरीबों का चूल्हा जलाना मुश्किल हो गया।

भाजपा को लोकसभा चुनाव में चुकाना पड़ेगा खामियाजा
आशा रावत ने कहा कि सरकार महंगाई पर काबू करने के बजाए लगातार महंगाई बढ़ा रही है जिससे आम जनता परेशान हो गया है। इसका खामियाजा भाजपा को लोकसभा चुनाव में चुकाना होगा। धरना देने वालों में ममता उनियाल, अनीता देवी, ममता रावत, कुसुम राणा, सीमा खरोला, देवेद्र नौडियाल, मुशर्रफ अली आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments