Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमहज दो लाख रुपए के लिए करीबी ने ही की रिटायर्ड महिला...

महज दो लाख रुपए के लिए करीबी ने ही की रिटायर्ड महिला अधिकारी की हत्या

घर में लूट और हत्या

देहरादून ।  देहरादून की पॉश कालोनी दून विहार में लूटपाट के दौरान रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) से सेवानिवृत्त महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या परिवार के बेहद करीबी ने केवल दो लाख रुपए के लिए की है। आरोपी को पुलिस ने अमृतसर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अमृतसर से देहरादून लाया जा रहा है। मृतका के परिवार का बेहद करीबी बताया जा रहा है। बृहस्पतिवार शाम घटना का खुलासा हुआ तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। प्रथम दृष्टया नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका जताई गई थी। उधर, सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक शख्स काला बैग लेकर घर से निकलता नजर आया। 

गुलशन चड्ढा फर्श पर पड़ी मिलीं

राजपुर रोड स्थित दून विहार कालोनी निवासी गुलशन चड्ढा (65) रक्षा लेखा नियंत्रक (सीडीए) से आडिटर पद से रिटायर्ड हुई थीं। उनके पति प्रवेश चड्ढा होटल, बेटा सन्नी आईसीआईसीआई बैंक और पुत्र वधू दिव्या एक्सिज बैंक में नौकरी करती है।

रोजमर्रा की तरह बृहस्पतिवार सुबह परिवार के अन्य सदस्य ड्यूटी पर चले गए थे। घर में गुलशन चड्ढा अकेली थीं। शाम को साढ़े चार बजे के करीब पति प्रवेश चड्ढा वापस आए तो गुलशन चड्ढा उन्हें घर के अंदर फर्श पर पड़ी मिलीं। कमरों के अंदर की अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। चड्ढा पूरा माजरा समझ गए और उन्हाेंने जाखन चौकी पर इसकी सूचना दी। पुलिस गुलशन चड्ढा को लेकर मैक्स अस्पताल पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments