Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमहाविद्यालयों में कराई जाएगी ऑनलॉइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पढ़ाई

महाविद्यालयों में कराई जाएगी ऑनलॉइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पढ़ाई

देहरादून। उत्तराखंड में वैश्विक महामारी कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑन और ऑफलाइन दोनों मोड में जारी रहेगी। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से प्रदेश में कोरोना का प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए उच्च शिक्षा के तहत छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ऑफ एवं ऑनलाइन दोनों मोड में कराने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को इस संबंध में शीघ्र आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। कहा कि विज्ञान एवं प्रयोगात्मक विषय के छात्र-छात्राएं अपने संस्थानों में आकर पढ़ाई कर सकेंगे। जबकि अन्य विषयों के छात्र-छात्राएं घर बैठे ऑनलाइन पढ़ाई कर कसेंगे।

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि दोनों मोड में पढ़ाई सुनिश्चित कराने के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर कुलपति मॉनिटरिंग करेंगे। जबकि राजकीय महाविद्यालय स्तर पर निदेशक उच्च शिक्षा मॉनिटरिंग कर शासन को हर महीने अपनी रिपोर्ट भेजेंगे। इसी तरह राजकीय महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने संस्थानों की रिपोर्ट निदेशक उच्च शिक्षा को भेजेंगे।

प्रदेश के 94 महाविद्यालय जुड़े 4 जी कनेक्टिविटी से
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेश के 106 राजकीय महाविद्यालयों में से 94 महाविद्यालयों को 4 जी नेटवर्क कनेक्टिविटी से जोड़ दिया गया है। 30 अप्रैल तक अन्य महाविद्यालयों को भी इस सुविधा से जोड़ दिया जाएगा। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में पुस्तकालय, बिजली, पेयजल, स्मार्ट क्लास, ई-बोर्ड, ई-लाइब्रेरी, कंप्यूटर, आधुनिक प्रयोगशाला उपकरण, फर्नीचर आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments