Sunday, March 8, 2026
Homeदेहरादूनमहिला ने प्रपर्टी डीलर पर दुष्कर्म और उसके साथी पर धमकी देने...

महिला ने प्रपर्टी डीलर पर दुष्कर्म और उसके साथी पर धमकी देने का लगाया आरोप

देहरादून। विकासनगर कोतवाली अंतर्गत बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने प्रापर्टी डीलर के खिलाफ दुष्कर्म व उसके साथी के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबूगढ़ क्षेत्र की एक महिला ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा कि प्रापर्टी डीलर राजन गिलेडविन निवासी चिरंजीपुर ने नवंबर में उसके घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसकी लड़की के साथ भी छेड़छाड़ की।

आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया तो राजन के साथी मुकेश निवासी विद्यापीठ मार्ग निकट गार्डन रिसोर्ट विकासनगर ने उसे किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजन के खिलाफ दुष्कर्म व मुकेश के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, कोतवाल प्रदीप बिष्ट के अनुसार पुलिस की प्रथम जांच में मामला रुपयों के लेन-देन का लग रहा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments