Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधमायके से दहेज न लाने पर विवाहिता का कराया गर्भपात

मायके से दहेज न लाने पर विवाहिता का कराया गर्भपात

देहरादून। मायके से दहेज की रकम न मिलने पर विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पति व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सुष्मिता निवासी गुजरोवाली चैक ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि 18 अक्टूबर 2018 को उसकी शादी अनिल बिजल्वाण से हुई। शादी में मायके पक्ष से पर्याप्त दहेज और सामान दिया गया। आरोप है कि कुछ महीने बाद ही कार खरीदने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।

जब कार के लिए रकम लाने से मना किया तो धमकी दी जाने लगी। यहां तक कहा गया कि उसकी जान भी ले लेंगे तो उन्हें कोई कुछ नहीं कर पाएगा। क्योंकि उनके परिवार का एक सदस्य पुलिस में है। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। इसका पता चलने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कोई दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया।

सुष्मिता का आरोप है कि इसके बाद उसे कई बार जान से मारने की कोशिश भी गई। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पति अनिल बिजल्वाण, सास, जेठ व जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments