Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमिशन गौरा शक्तिः छात्राओं को स्कूल और काॅलेजों में दिया जाएगा आत्मरक्षा...

मिशन गौरा शक्तिः छात्राओं को स्कूल और काॅलेजों में दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

मिशन गौरा शक्ति : छात्राओं को स्कूल और कॉलेजों में दिया जाएगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस बालिकाओं की आम्मरक्षा के लिए स्कूल और काॅलेजों में भाी प्रशिक्षण शिविर लगाएगी। मिशन गौरा शक्ति के तहत विभाग की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

पुलिस लाइन में गौरा शक्ति के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण के समापन पर डीजीपी बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन गौरा शक्ति के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। जिसमें महिलाओं को आत्मरक्षा की ट्रैनिंग देना, प्राप्त शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाना, स्कूल और काॅलेजों में जाते वक्त जिन क्षत्रों में महिलाओं-लड़कियों से छेड़छाड़ होती है, उन क्षेत्रों में फोकस करना है।

तीन दिवसीय कोर्स में 35 महिला पुलिस कर्मियों को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी गई। रोजमर्रा की वस्तुओं जैसे पेन, मोबाइल, रूमाल, दुपट्टा, चूड़ी आदि को हथियार बनाकर कैसे आत्मरक्षा की जाती है, इसके गुर सिखाए गए। मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस उप महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था पी रेणुका देवी, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र करन सिंह नगन्याल, पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments