Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्य सचिव ने दिए आदेश: सभी जिला-अस्पतालों में मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

मुख्य सचिव ने दिए आदेश: सभी जिला-अस्पतालों में मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं

देहरादून। राज्य के अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने प्रदेश के सभी जिला एवं उपजिला अस्पतालों को आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाओं से संतृप्त किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिला एवं उपजिला अस्पतालों में चिकित्सक, शल्य चिकित्सक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ एवं रेडियोलॉजिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, इन अस्पतालों में NICU (नवजात गहन चिकित्सा इकाई), SNCU (विशेष नवजात देखभाल इकाई) और PICU (बाल गहन चिकित्सा इकाई) जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्थित उच्च भीड़भाड़ वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (CHC) को भी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं तकनीशियनों से सुसज्जित किया जाए, जिससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने बैठक में जिला एवं उपजिला अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सकों, विशेषज्ञों, रेडियोलॉजिस्ट तथा उपकरणों की स्थिति पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुनीता टम्टा और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments