Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री आज श्रीनगर में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जन आशीर्वाद रैली में करेंगे...

मुख्यमंत्री आज श्रीनगर में फूंकेंगे चुनावी बिगुल, जन आशीर्वाद रैली में करेंगे प्रतिभाग

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को जन आशीर्वाद रैली के माध्यम से चुनावी बिगुल फूंकेंगे। इसके लिए वह बाबा कमलेश्वर का आशीर्वाद भी लेंगे। रैली के बाद वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेेंगे। कैबिनेट मंत्री डा. धन सिंह रावत समेत भाजपा के प्रांतीय पदाधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं

कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे सीएम
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हेलीकॉप्टर से जीवीके हेलीपैड कोटेश्वर पहुंचेंगे। इसके बाद कोटेश्वर से श्रीनगर तक करीब पांच किमी यात्रा में प्रतिभाग करेंगे। शाम को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्यमंत्री के पहली बार आगमन को देखते हुए भाजपा कार्यक्रम को भव्य बनाने में जुटी हुई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जन आशीर्वाद रैली आयोजित की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments