Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को...

मुख्यमंत्री धामी ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने ‘यूनिटी मार्च वॉकथॉन’ का शुभारंभ किया और स्वयं भी पदयात्रा में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को स्वदेशी अपनाने और नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि भारत के लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदर्शिता और राष्ट्र समर्पण की भावना से देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरदार पटेल का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता और अखंडता के प्रति समर्पित रहा। उनके योगदान को नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2014 से उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्यभर में 16 नवंबर तक प्रत्येक जिले में तीन स्थानों पर वॉकथॉन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रत्येक आयोजन स्थल पर 8 से 10 किलोमीटर की पदयात्रा के साथ ‘नशा मुक्त भारत’, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे जन-जागरूकता अभियानों को जोड़कर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि यह वॉकथॉन केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि भारत की विविधता में एकता की भावना को सशक्त करने का माध्यम है। इससे युवाओं में राष्ट्र निर्माण, अनुशासन और सेवा की भावना प्रबल होगी।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है तथा इसके लिए प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर योगदान देना चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्या, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक खजानदास, सविता कपूर, जिलाधिकारी सविन बंसल एवं एसएसपी अजय सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments