देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेडियो के माध्यम से सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक संवाद को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम निश्चित रूप से समाज में जागरूकता फैलाने और सकारात्मक विचारों को आगे बढ़ाने में प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेडियो के माध्यम से लोगों तक उपयोगी और जनहित से जुड़ी जानकारियां पहुंचेंगी तथा सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती मिलेगी।

