Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने बापू व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कहा-...

मुख्यमंत्री धामी ने बापू व लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि, कहा- करुणा का भाव पैदा करना होगा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। 

भारत को आजादी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधीजी ने सभी को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्वांजलि होगी। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण करेंगे। वह आधे घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक राजकुमार ठुकराल ने व्यवस्थाएं परखीं। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने भी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर यातायात सहित तमाम व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। 

जिला प्रशासन के पास पहुंचे कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार की दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचेंगे। यहां से वह कार से 12:50 बजे गांधी पार्क पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज के लोकार्पण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और 1:35 बजे मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना हो जाएंगे। 

कार्यक्रम संयोजक विधायक राजकुमार ठुकराल ने बताया कि शहरवासियों की मांग पर गांधी पार्क में 181 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित हो गया है। इसका लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। गांधी पार्क में सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित होने से इस पार्क का महत्व अब और बढ़ जाएगा। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments