Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री ने किया "स्वदेशी अपनाओ" अभियान का प्रचार, जनता को जीएसटी की...

मुख्यमंत्री ने किया “स्वदेशी अपनाओ” अभियान का प्रचार, जनता को जीएसटी की नई दरों की दी जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून स्थित कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” अभियान और जीएसटी की नई दरों के प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत बाजार भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से संवाद कर स्वदेशी उत्पादों के महत्व और हाल ही में लागू की गई नई कर दरों की जानकारी साझा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे स्थानीय कारीगरों, लघु उद्योगों और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलते हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करें और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता को कम करें।

जीएसटी की नई दरों को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन संशोधनों का उद्देश्य आम जन को सुविधा देना और व्यापारिक गतिविधियों को सरल बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि एक पारदर्शी और सरल कर प्रणाली से प्रदेश की आर्थिकी को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “स्वदेशी अपनाओ” अभियान तभी सफल होगा जब जनसामान्य की सक्रिय भागीदारी और जन-जागरूकता साथ हो। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे उपभोक्ताओं को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और उन्होंने भी स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग की महत्ता पर बल दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments