Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री ने वन आरक्षी भर्ती दौड़ के दौरान अस्वस्थ हुए विनय के...

मुख्यमंत्री ने वन आरक्षी भर्ती दौड़ के दौरान अस्वस्थ हुए विनय के समुचित उपचार का जिलाधिकारी उत्तरकाशी को निर्देश दिये

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गत 27 जुलाई को वन आरक्षी की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान अस्वस्थ हुए चिन्यालीसौङ के विनय मटूड़ा के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने इस सम्बंध में दूरभाष पर जिलाधिकारी उत्तरकाशी को विनय के उपचार की समुचित चिकित्सा व्यवस्था कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने जिलाधिकारी को इस मामले में संवेदनशीलता के साथ व्यक्तिगत ध्यान देकर भी श्री विनय को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने को कहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments