Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, पीआरडी जवानों को 300 दिन...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, पीआरडी जवानों को 300 दिन काम देगी सरकार

देहरादून। राज्य खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीआरडी जवानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन रोजगार देगी। इसके अलावा सरकार ने पीआरडी जवानों के मानदेय में 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि की है। इससे उनके वेतन में 2100 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पीआरडी जवानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाएगा। सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी के दौरान पर मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments