देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मुख्य सेवक सदन पहुंचे, जहां उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी (IT) सेवाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिजिटल उत्तराखंड की दिशा में ये परियोजनाएं महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रशासन में पारदर्शिता, तेज गति से सेवाएं उपलब्ध कराना, और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान विभागीय अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को नई परियोजनाओं की जानकारी दी और उनके संभावित प्रभावों को प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे सरकार की डिजिटल सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और उत्तराखंड को डिजिटल रूप से सशक्त राज्य बनाने में सहयोग करें।

