Saturday, March 7, 2026
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो शहीद सैनिकों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर दी सरकारी नौकरी

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश की सेवा में शहीद हुए दो वीर सैनिकों के आश्रितों को राज्य सरकार की सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति प्रदान करने का अनुमोदन प्रदान किया है। यह निर्णय राज्य सरकार की शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री के अनुमोदन के अनुसार, शहीद जगेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी किरन को समूह ‘ग’ के पद पर जिलाधिकारी कार्यालय, टिहरी में नियुक्त किया जाएगा। वहीं, शहीद आदर्श नेगी के भाई अभिषेक नेगी को समूह ‘ग’ के पद पर अधीक्षण अभियन्ता, आठवां वृत्त, लोक निर्माण विभाग, नई टिहरी के कार्यालय में सेवायोजित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के स्थायी निवासी शहीद सैनिकों के आश्रितों को राज्याधीन सेवाओं में अनुकंपा के आधार पर नियुक्त किए जाने हेतु स्पष्ट नियमावली निर्धारित की है। इसी के अंतर्गत टिहरी गढ़वाल जिले के इन दो शहीद सैनिकों के परिजनों को सेवायोजित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति दी गई है।

इस निर्णय से शहीदों के परिवारों को न केवल आर्थिक और सामाजिक संबल मिलेगा, बल्कि यह प्रदेशवासियों को यह भरोसा भी दिलाता है कि राज्य सरकार अपने वीर जवानों के त्याग को कभी नहीं भूलती।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments