Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, करेंगे धाम में प्रस्तावित कार्यों...

मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहुंचे बदरीनाथ धाम, करेंगे धाम में प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

गोपेश्‍वर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान वह धाम में प्रस्तावित कार्यों के लिए स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। बता दें कि पांच नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वह बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे। केंद्र सरकार ने केदारनाथ की तर्ज पर बदरीनाथ धाम को भी संवारने का निर्णय लिया है। इसके लिए बजट भी स्वीकृत किया गया है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी इस दौरान बदरीनाथ धाम के सुंदरीकरण कार्यों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। इसी के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज बदरीनाथ पहुंचे। इस दौरान मुख्य सचिव एसएस संधु भी उनके साथ हैं। मुख्‍यमंत्री 11 बजे तक देहरादून लौट आएंगे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments