Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमुलायम सिंह यादव निधन: उत्‍तराखंड में शोक की लहर, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह...

मुलायम सिंह यादव निधन: उत्‍तराखंड में शोक की लहर, मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने जताया दुख

देहरादून : उत्‍तर प्रदेश में पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से उत्‍तराखंड के भी शोक की लहर है। मुलायम सिंह ने सोमवार की सुबह मेदांता अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

निधन पर संवेदनाएं व्‍यक्‍त की
उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दुख व्‍यक्‍त किया। इंटरनेट मीडिया पर पोस्‍ट द्वारा उन्‍होंने अपनी संवेदनाएं व्‍यक्‍त की। उन्‍होंने लिखा ‘उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का समाचार दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।’

उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी दुख जाहिर किया। उन्‍होंने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।’

उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले श्री मुलायम सिंह यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments