Monday, March 9, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तय समय पर देने होंगे कागजात

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए तय समय पर देने होंगे कागजात

देहरादून। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन से ही काम नहीं चलेगा। दरअसल, मृत्यु का प्रमाण पत्र जारी करने से पहले नगर निगम में मृतक के परिजनों की ओर से अस्पताल या श्मशान घाट से मिले मूल कागजात को जमा किया जाता है।

कोरोना के चलते इस समय आमजन का दफ्तर में आना मुनासिब नहीं व बिना मूल कागजात प्रमाण-पत्र भी जारी नहीं हो सकता। ऐसे में नगर अफसरों ने विकल्प तलाश लिया है। नगर आयुक्त ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद नगर निगम की ओर से आवेदनकर्ता को एक तय तारीख दी जाएगी। इस तारीख पर उसे नगर निगम में आकर मूल कागजात दिखाने होंगे और उसी वक्त सत्यापन कर उसे प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments