Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमेक डोनाल्ड की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, हड़प लिए 35...

मेक डोनाल्ड की फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम पर ठगी, हड़प लिए 35 लाख, चार गिरफ्तार

देहरादून: मेक डोनॉल्ड की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले बिहार के एक गैंग को उत्तराखंड पुलिस की एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के एसएसपी आयुष अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश निवासी प्रशांत ने जनवरी माह में शिकायत दर्ज करवाई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मेक डोनॉल्ट फ्रैंचाइजी दिलाने के नाम उनसे 35 लाख हड़प लिए हैं।

जिन खातों में धनराशि गई है उनकी जांच की गई तो वह बिहार के पाए गए। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए बिहार टीम भेजी गई तो आरोपित सनी कुमार वर्मा, सूरज कुमार दोनों निवासी न्यू कॉलोनी, थाना मालसलामी पटना बिहार, सनी कुमार निवासी गुल मैया चौक सबलपुर थाना नदी मोजीपुर पटना बिहार और चंदन कुमार उर्फ विकास निवासी जमुनापुर चाई टोली पटना बिहार के रूप में हुई है।

आरोपियों से बरामद सिम कार्ड कि जब जांच कराई गई तो पता चला कि उनके खिलाफ देशभर में 100 से अधिक शिकायते हैं। इनमे से 14 मुकदमे तेलांगना, एक आंध्र प्रदेश व बाकी अन्य राज्यों में हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments