Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, जाना ऋषभ पंत...

मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे अभिनेता अनिल कपूर व अनुपम खेर, जाना ऋषभ पंत का हाल

देहरादून : रुड़की में सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय टीम के क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत की स्पाइन और ब्रेन की एमआरआइ रिपोर्ट सामान्य है।

मैक्स अस्पताल प्रबंधन के अनुसार दर्द और सूजन के कारण ऋषभ पंत के टखने और घुटने का एमआरआइ आज शनिवार को होगा। हड्डी में कोई बड़ा फ्रैक्चर नहीं है।

अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे
शनिवार की सुबह अभिनेता अनिल कपूर और अनुपम खेर मैक्‍स अस्‍पताल पहुंचे। उन्‍होंने यहां ऋषभ पंत का हाल चाल जाना। बताया कि ऋषभ पंत हंस और बोल रहे हैं। वह पहले से काफी ठीक हैं। इस दौरान उन्‍होंने ऋषभ पंत की मां सरोज पंत से भी मुलाकात की।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऋषभ की हालत स्थिर है। उनके प्रशंसकों से अपील की कि वे उनके लिए प्रार्थना करें, ताकि वह जल्द ठीक हो जाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments