Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमैदान में मौसम शुष्क, पहाड़ में आज वर्षा के आसार; पारे में...

मैदान में मौसम शुष्क, पहाड़ में आज वर्षा के आसार; पारे में गिरावट की संभावना

देहरादून : उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और मार्च शुरू होने के साथ मैदानी क्षेत्रों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। हालांकि, आज यानी शनिवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा के आसार हैं। जिससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। निचले क्षेत्रों में मौसम शुष्क रह सकता है।

समय से पहले गर्मी का एहसास
फरवरी में वर्षा न के बराबर होने के कारण शुष्क मौसम समय से पहले गर्मी का एहसास कराने लगा। बीते दो सप्ताह से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। दून में दो दिन से अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जबकि, ऊधमसिंह नगर में यह 31 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है।

अभी सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार
ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में दिन में पारा चढ़ रहा है। हालांकि, अभी सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार है।

आज कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। निचले इलाकों में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments