Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डमौसम ने जगाई जंगलों की आग ठंडी पड़ने की उम्मीद

मौसम ने जगाई जंगलों की आग ठंडी पड़ने की उम्मीद

मौसम विभाग ने अगले चार दिन पहाड़ के जिलों के लिए बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। विभाग की यह भविष्यवाणी सही साबित हुई तो आज से राज्य के धधकते जंगलों की आग ठंडी पड़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा और 3200 मीटर से ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। विभाग ने छह अप्रैल के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया था। सोमवार को सात अप्रैल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया। आठ और नौ अप्रैल को भी बारिश की संभावना है।

मौसम: कब क्या है संभावना
1. 6 अप्रैल को देहरादून समेत अन्य पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी।
2. 7,8 और 9 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना।
3. 7 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, आकाशीय बिजली चमकने की संभावना। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश-ओलावृष्टि हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं।

जंगलों में आग से अब तक 38 करोड़ का नुकसान
मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बताया कि अक्तूबर, 2020 से अब तक राज्य में आग लगने की 964 घटनाएं दर्ज हो चुकी है, जिनसे से 37 करोड़ 95 लाख वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। जंगलों के आग की चपेट में आने से राज्य में चार लोग जान भी गवां चुके हैं।

24 घंटे में जले 165 हेक्टेयर जंगल  
राज्य में पिछले 24 घंटे में 85 स्थानों पर जगह जंगल में आग की चपेट में आए। इससे करीब 165 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा। मुख्य वन संरक्षक वनाग्नि मान सिंह ने बताया कि लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास चल रहा है। कुछ जगह बूंदाबांदी से राहत मिली है।

वायु सेना के हेलीकॉप्टर ने टिहरी में बुझाई आग
जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिए हेलीकॉप्टर ने सोमवार को टिहरी के वनाग्नि से सर्वाधिक प्रभावित मठियानी और अडियानी में आग बुझाने का काम किया गया। हालांकि, मौसम खराब होने के कारण दोपहर बाद हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाया। कुमाऊं में भी मौसम खराब होने के कारण हेलीकाप्टर से आग बुझाने का काम शुरू नहीं हो पाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments