Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयात्रीगण कृपया ध्यान दें! कल हरिद्वार से जाएंगी दून से चलने वाली...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! कल हरिद्वार से जाएंगी दून से चलने वाली ये तीन ट्रेनें, जानिए वजह भी

देहरादून। रेलवे ने कल (22 दिसंबर) को रायवाला और कांसरो के बीच ट्रैफिक ब्लाक लिया है। इसकी वजह से देहरादून से नई दिल्ली तक चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस , काठगोदाम तक चलने वाली नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस  और अमृतसर तक चलने वाली लाहौरी एक्सप्रेस , देहरादून के बजाय हरिद्वार तक आएंगी और यहीं से वापस रवाना भी होंगी। वहीं, देहरादून से सहारनपुर के बीच चलने वाली मेल इस दिन रद रहेगी।

देहरादून रेलवे स्टेशन के अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि बुधवार को रायवाला और कांसरो के बीच निर्माण कार्य किया जाना है। इस कारण ट्रैफिक ब्लाक लिया गया है। इस दौरान ओएचई लाइन में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहेगी। इसीलिए तीन ट्रेनों को हरिद्वार से संचालित करने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए रेलवे इस दिन देहरादून से हरिद्वार तक एक स्पेशल ट्रेन संचालित करेगा। यह ट्रेन शाम को पांच बजे देहरादून से रवाना होगी और सवा छह बजे हरिद्वार पहुंचेगी। इससे यात्रियों को हरिद्वार से ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी। वहीं, मसूरी एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन के साथ देहरादून से रवाना होगी। 

ऐन वक्त पर रद हुई लाहौरी

सोमवार को रेलवे ने पंजाब में किसानों के आंदोलन  की आशंका को देखते हुए देहरादून से अमृतसर जाने वाली लाहौरी एक्सप्रेस को अंतिम समय पर रद कर दिया। स्टेशन अधीक्षक सीताराम शंकर ने बताया कि आज अमृतसर से देहरादून आने वाली ट्रेन भी रद रहेगी। टिकट लेने वाले यात्रियों को किराया लौटाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments