Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयात्रीगण कृपया ध्यान दें, 7 अक्टूबर तक के लिए रद्द हुई देहरादून...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, 7 अक्टूबर तक के लिए रद्द हुई देहरादून से चलने वाली ये ट्रेन; जानें डिटेल

लक्सर। वाराणसी रेलवे स्टेशन के यार्ड का रिमॉडलिंग और नॉन इंटरलॉकिंग के चलते देहरादून से वाराणसी और वाराणसी से देहरादून आने वाली जनता एक्सप्रेस ट्रेन को दो अक्टूबर से सात अक्टूबर तक के लिए रद्द किया गया है। ट्रेन के रद्द रहने से रेल यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं अन्य ट्रेनों में भीड़ बढ़ गयी है। इसके अलावा सोमवार को हावड़ा से योगनगरी आने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 23 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन में पहुंची। वहीं योग नगरी ऋषिकेश से हावड़ा जाने वाली योग नगरी एक्सप्रेस ट्रेन 12 घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

देरी से पहुंच रही ट्रेन
कामाख्या से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पहुंची। स्टेशन अधीक्षक केआर मीणा ने बताया कि वाराणसी रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का काम चल रहा है। जिसके कारण ट्रेन रद्द या देरी से चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments