Friday, October 9, 2026
Homeदेहरादूनयार्ड रीमॉडलिंग के चलते ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित,...

यार्ड रीमॉडलिंग के चलते ऋषिकेश से चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित, कई ट्रेनों के मार्ग बदले

ऋषिकेश। मथुरा और भूतेश्वर रेलवे स्टेशनों पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते योगनगरी ऋषिकेश समेत कई स्टेशनों से संचालित होने वाली ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी को 9 अक्टूबर को मार्ग में 70 मिनट नियंत्रित कर संचालित किया जाएगा। वहीं गाड़ी संख्या 14318 योगनगरी ऋषिकेश-लक्ष्मीबाई नगर को 10 अक्टूबर को 65 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड को 10 अक्टूबर को फिरोजपुर मंडल में अमृतसर-सानेहवाल के बीच 120 मिनट नियंत्रित कर चलाया जाएगा।

9 और 10 अक्टूबर को बदला रहेगा पुरी जाने वाली ट्रेन का मार्ग

रेलवे ने बताया कि गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी का 9 और 10 अक्टूबर को मार्ग भी परिवर्तित रहेगा। वर्तमान में यह ट्रेन MTC-GZB-NZM-MTJ-AGC मार्ग से संचालित होती है। अब इसे MTC-KRJ-MTI-AGC परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग के कारण ट्रेन का गाजियाबाद, हजरत निजामुद्दीन, फरीदाबाद, कोसीकलां, मथुरा और राजा की मंडी जंक्शन स्टेशनों पर ठहराव नहीं होगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन और मार्ग से संबंधित जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। यह जानकारी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव की ओर से जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -


video
play-sharp-fill

video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments