Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयुवक को लूटने के इरादे से गोली मारी, बदमाश फरार

युवक को लूटने के इरादे से गोली मारी, बदमाश फरार


देहरादून। संवाददाता। राजधानी देहरादून में एक बार फिर लूट के लिए गोली मारने की घटना सामने आयी है। गनीमत ये रही की लुटेरे लूट की घटना को अंजाम देने में असफल रहे और पीड़ित अंकित भी खतरे से बहार है। लेकिन दिनदहाड़े हुयी इस घटना से पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए है।

दरअसल,नेहरु कालोनी निवासी अंकित जो कि दूध का काम करता है,और विकास नगर से अपने वाहन में पैसे कलेक्शन कर घर की और आ रहा था। तभी पीछे से आये नकाबपोश बाइक सवार दो लोगों ने अंकित पर गोली बरसाई और अंकित से डेढ़ लाख रूपये लूटने का प्रयास किया लेकिन भीड़ जुटने से लुटेरे भाग खड़े हुए। मामला थाना प्रेमनगर क्षेत्र का है जहां बन्दुक की नोख पर पिछले महीने एक ज्वेलर्स की दूकान से 60 लाख की लूट हुयी थी, भले ही अब पुलिस मामले की छानबीन में जुटी और लुटेरों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है नाकेबंदी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments