Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधयुवक ने मां को गोली मार उतारा मौत के घाट, खुद भी...

युवक ने मां को गोली मार उतारा मौत के घाट, खुद भी गोली मारकर की खुदखुशी

सहसपुर। सहसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलोवाला में एक युवक जय पंडित (26 साल) ने अपनी मां सुशीला देवी (70 साल) की गोली मार हत्या कर दी और खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उक्त युवक चंडीगढ़ के पूर्व परिवहन आयुक्त स्व. सुभाष पंडित का बेटा है। बताया गया कि युवक नया बिजनेस शुरू करने वाला था। इसी संबंध में जय का दोस्त बनारस से आया था और एक माह से यहीं रह रहा था।
दोस्त ने बताया कि पिछले चार माह से उनकी मां की पेंशन नहीं आ रही थी। इसी सिलसिले में आज वह, जय और सुशीला चंडीगढ़ जाने वाले थे। आज सुबह सात बजे जय ने अपने दोस्त से तैयार होने के लिए कहा और नौकर को घर के बाहर भेज दिया। तभी नहा रहे दोस्त ने गोली की आवाज सुनी।

पुलिस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुटी
उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। जहां से गोली की आवाज आई वह कमरा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांका तो सुशीला देवी बेड पर और जय जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम जांच में जुट गई हैं।

हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। मामले में पुलिस परिजनों और नौकर से पूछताछ कर रही है। घटना आज सुबह करीब 8ः30 बजे की बताई जा रही है। मौके से आरोपी और मृतक जय पंडित की ओर से लिखा सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जय पंडित ने आज की तारीख नोट पर लिखी है। वहीं लिखा है कि हिंदू रीति रिवाज से मेरा अंतिम संस्कार किया जाए। जय के जीजा ने हैंड राइटिंग को पहचाना है। सीओ विकासनगर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments