Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयुवा कल्याण व पीआरडी के माध्यम से कई पदों पर होगी bharti

युवा कल्याण व पीआरडी के माध्यम से कई पदों पर होगी bharti

देहरादून । युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल की ओर से प्रदेश में अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक खेल प्रशिक्षक सहित कई पदों पर विभिन्न विभागों को युवा उपलब्ध कराए जाएंगे। शासन की ओर से इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया गया है।

युवा कल्याण विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की युवा प्रतिभाओं को आगे लाना है। जबकि पीआरडी के माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षितों की विभिन्न विभागों में तैनाती की जाती रही है। अब तक क्लर्क, चौकीदार, चालक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर इनकी तैनाती की जाती रही है, लेकिन अब नर्सिंग सहायक, वार्ड ब्वाय, वैयक्तिक सहायक, सहायक लेखाकार आदि की युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के माध्यम से विभिन्न विभागों में तैनाती की तैयारी है।

युवा कल्याण विभाग के प्रभारी सचिव बृजेश कुमार संत की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भविष्य में अन्य कार्यों को भी मांग के आधार पर इसमें शामिल किया जाएगा। इन सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता व अर्हता पदों के अनुरूप रहेगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments