देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के अप्रशिक्षित युवाओं को प्रशिक्षित करने और उनकी रोजगार परकता में बढ़ोतरी करने की सरकार लगातार कोशिश कर रही है। सरकार का उत्तराखंड कौशल विकास मिशन इसका सबसे बड़ा हब है। कौशल विकास मिशन का उद्देश्य राज्य के युवाओं को स्किलिंग, री-स्किलिंग एवं अप स्किलिंग के द्वारा राज्य के कौशल प्रिवेशन को अधिक सुदृढ़ व विस्तारित करना है। मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में आयोजित कौशल का उत्साह उत्तराखंड युवा महोत्सव को संबोधित किया।
युवाओं को प्रशिक्षित करने व रोजगार के लिए सरकार लगातार कर रही कोशिश- सीएम
RELATED ARTICLES

