राजधानी देहरादून में एमआई व एसटीएफ द्वारा की गई एक संयुक्त कार्यवाही में युवाओं को आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र बांट उनसे लाखों की रकम ऐंठने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के मुख्य अभियुक्त को बल्लीवाला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार युवक द्वारा स्वयं को सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल बताकर युवक़ों को क्लर्क व जीडी का नियुक्ति पत्र बांट युवक़ों से अभी तक करोड़ो हड़प चुका है।
एसएसपी एसटीएफ द्वारा दी जानकारी के अनुसार एसटीएफ व एमआई को नवयुवकों को आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर उनसे पैसे हड़पने वाले एक गिरोह के देहरादून में सक्रिय होने की जानकारी प्राप्त हुई थी,जिसपर एमआई व एसटीएफ द्वारा अपने अपने स्तर पर मामले की छानबीन करते हुए अभियुक्तों के विषय में जानकारी एकत्रित की। टीम द्वारा एकत्रित जानकारी में गिरोह के एक सदस्य का बल्लीवाला वाला क्षेत्र में रहने की जानकारी प्राप्त हुई जिसपर आज एमआई व एसटीएफ द्वारा संयुक्त छापेमारी की कार्यवाही करते हुए अंकुर कुमार पुत्र सोमपाल सिंह नि0 युनियन बैंक वाली गली, निकट वन्य जीव इन्स्टीट्यूट चन्द्रबदनी को गिरफ्तार किया।
एसएसपी एसटीएफ के अनुसार अभियुक्त अंकुर व उसके साथियों द्वारा सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं को तलाश कर उनको आर्मी में भर्ती करवाने के नाम पर रुपये ठगा करते थे। अंकुर जिसके द्वारा स्वयं को सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बताया जाता था उसके व उसके साथियों द्वारा युवक़ों को क्लर्क / जीडी में भर्ती होने का फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किया जाता था।
गिरोह द्वारा अभी तक उ0प्र0. के मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर तथा दिल्ली आदि स्थानो के 20 युवक़ों को ठगा गया है।टीम द्वारा अंकुर के खातो को जांचने पर बीते कुछ वर्षों में उसके खाते से लगभग 1.5 करोड रूपये का लेन देन की जानकारी मिली। टीम द्वारा अंकुर के अन्य तीन सदस्यों
1. अकिंत नि0 धामपुर बिजनौर
2. गावस्कर चैहान उर्फ आषु नि0 अमरेाहा, बिजनौर
3. निपेन्द्र चैहान उर्फ कन्चन चैहान नि0 अमरोहा, बिजनौर की तलाश को कार्यवाही की जा रही है।

.jpeg)
.jpeg)

