Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधयूपी से उत्तराखंड कार से लाए जा रहे थे लाखों रुपये,बॉर्डर पर...

यूपी से उत्तराखंड कार से लाए जा रहे थे लाखों रुपये,बॉर्डर पर पुलिस ने किया सील

पुलिस ने बीते सोमवार रात चेकिंग के दौरान कार सवार के पास से 7.30 लाख रुपये बरामद किये हैं। कार सवार द्वारा कागजात दिखाने में असमर्थ रहने के कारण रुपयों को सील कर दिया गया है। सील राशि उपकोषागार सितारगंज में जमा कर दी गयी है। सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आचार संहिता के पालन के लिए यूपी बॉर्डर सरकड़ा चौकी पर सोमवार मध्य रात्रि में चेकिंग अभियान चलाया था।

कार संख्या यूके 07डीसी 3006 की सीमा में प्रवेश करते समय जांच की गई। कार सवार राकेश कुमार चौबे पुत्र अनिल कुमार चौबे निवासी 31 बसंत गार्डन के पास से 7.30 लाख रुपये मिले। पूछताछ में कार सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। सभी नोट पांच सौ के हैं। सीओ ने कार सवार की ओर से कागजात दिखाने में असमर्थ रहने के कारण रुपयों को कब्जे में लेकर सील कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments