Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डयोगनगरी ऋषिकेश में चाइनीज फूड और फास्ट फूड पर भारी 63 साल पुरानी...

योगनगरी ऋषिकेश में चाइनीज फूड और फास्ट फूड पर भारी 63 साल पुरानी थाली

ऋषिकेश। समय के साथ योगनगरी में भी चाइनीज और फास्ट फूड का चलन बढ़ा है। लेकिन स्वर्गाश्रम स्थित चोटीवाला होटल की उत्तर भारत की पारंपरिक थाली का लाजवाब स्वाद लोगों की जुबान से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। बड़ी संख्या में देश विदेश से सैलानी भोजन के लिए 63 साल पुराने होटल में पहुंचते हैं।

18 मार्च 1958 को स्वर्गाश्रम में दो भाई दिनेश अग्रवाल और शैलेश अग्रवाल ने चोटीवाला होटल खोला था। क्षेत्र में घूमने आ रहे लोगों को होटल में घर जैसा स्वाद की प्राथमिकता से साथ होटल शुरू किया गया था। होटल में लोगों को दाल, चावल, रोटी, फुल्का, सब्जी आदि का बेजोड़ स्वाद मिला। इसी स्वाद होटल ने प्रसिद्धि हासिल की। करीब 37 साल बाद साल 1995 में दोनों भाई अलग-अलग हो गए।

आज स्वर्गाश्रम में चोटीवाला के नाम से दो होटल हैं। स्वर्गाश्रम के आसपास अब कई होटल और रेस्टोरेंट खुल गए हैं। यहां चाइनीज और फास्ट फूड परोसा जाता। लेकिन चोटीवाला होटल अब भी देश, विदेश के सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए आर्कषक के केंद्र बना हुआ है। होटल की उत्तर भारत की थाली आज भी सैलानियों की पहली पसंद बनी हुई है।  

चोटीवाला होटल के नाम से मशहूर होटल के मुख्य गेट पर एक चोटीवाला व्यक्ति बैठा रहता है। यह व्यक्ति मेकअप करने के साथ ही लंबी चोटी रखकर ग्राहकों का स्वागत करता है। इस व्यक्ति को मेकअप करने के लिए करीब डेढ़ घंटे का समय लगता है।

मेकअप के बाद यह व्यक्ति होटल के बाहर पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र बन जाता है। जो भी सैलानी और पर्यटक इस होटल के बाहर से गुजरते हैं वे चोटीवाले के साथ जमकर सेल्फी और फोटो खिंचवाते हैं। सुबह करीब 11.30 बजे से शाम 8 बजे तक यह व्यक्ति होटल के मुख्यद्वार पर बैठा रहता है। 

चोटीवाला हाटल के कई क्लोन हो गए है। ऋषिकेश में ही चोटीवाला होटल दो हिस्सों बंट गया। हालांकि दोनों ही होटलों की गुणवत्ता एक जैसी है। वहीं हरिद्वार में भी चोटीवाला नाम से कई होटल हैं। लेकिन पर्यटक कहते हैं कि चोटीवाला की उत्तर भारत की मशहूर थाली जैसा स्वाद कहीं और नहीं मिलता है। दिनेश अग्रवाल ने कहा कि सबसे पहले चोटीवाला होटल स्वर्गाश्रम में ही खुला था। उन्होंने कहा होटल की कोई अन्य ब्रांच भी नहीं हैं। 

चोटीवाला होटल उत्तरभारत की स्पेशल थाली के लिए प्रसिद्ध है। यहां सैलानियों को सामान्य थाली 150 रुपये में परोसी जाती है। वहीं स्पेशल थाली के दाम 295 रुपये में है। स्पेशल दाल, चावल, सब्जी, रोटी, दही, कढ़ी सलाद आदि परोसा जाता है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments