Sunday, March 8, 2026
Homeखेल-खिलाड़ीरणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड और असम के बीच मुकाबला आज, करो या मरो...

रणजी ट्रॉफीः उत्तराखंड और असम के बीच मुकाबला आज, करो या मरो की स्थिति

Ranji Trophy: uttarakhand match with Assam todayदेहरादून। रणजी ट्रॉफी में आज उत्तराखंड और असम के बीच मुकाबला हो रहा है। शुरुआती तीन मुकाबलों में हार का सामना करने के बाद उत्तराखंड टीम के सामने करो या मरो की स्थिति है। टीम की जीत के बाद ही उसके टूर्नामेंट में बने रहने की संभावनाएं रहेंगी।

जाहिर है कि इस मैच के नतीजे पर ही उत्तराखंड की आगे की राह काफी हद तक निर्भर करेगी। वहीं, पिछले मुकाबलों में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के मोर्चे पर नाकाम रही उत्तराखंड के लिए इस मैच में बड़ी वापसी करने का दबाव भी होगा। मैच देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सुबह नौ बजे से शुरू हो गया। मैच की मेजबानी देहरादून में होने से दूनवासियों को भी रणजी मैच का लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

तन्मय की कप्तानी में खेलेंगे उन्मुक्त

उत्तराखंड टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड ने टीम की कमान तन्मय श्रीवास्तव को सौंपी है। उन्मुक्त की अगुवाई में टीम के लगातार खराब प्रदर्शन को देखते हुए सीएयू पर कार्रवाई का दबाव था। सीएयू ने भी कप्तानी में फेरबदल का संकेत दिया था। इस फेरबदल के बाद पहली बार उन्मुक्त तन्मय श्रीवास्तव की अगुवाई में मैदान में उतरे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments