Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डरविवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी...

रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी युवती, सोमवार को बरामद हुआ शव

Rishikesh News : संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी युवती

ऋषिकेश : चीला नहर में बीती शाम डूबी बैराज कालोनी निवासी युवती का शव सोमवार की सुबह एसडीआरएफ की टीम ने चीला पावर हाउस जलाशय से बरामद किया है। स्वजन ने युवती की पहचान की है।

संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी युवती
रविवार की शाम एक युवती संदिग्ध परिस्थिति में चीला नहर में बह गई थी। लक्ष्मण झूला के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसाईं ने बताया कि करीब छह बजे डी-112 बैराज कालोनी ऋषिकेश निवासी आंचल (23 वर्ष) पुत्री अनिल नहर में बह गई थी।

दोपहिया वाहन लेकर अपने घर से निकली थी युवती
शाम करीब छह बजे वह दोपहिया वाहन लेकर अपने घर से निकली थी। आज पास सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि युवती ने पशुलोक बैराज के समीप अपने दोपहिया वाहन को खड़ा किया था। एसडीआरएफ की टीम को रेस्क्यू के लिए बीती शाम ही बुला लिया गया था।

दोपहिया वाहन लेकर अपने घर से निकली थी बरामद हुआ शव
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सोमवार की सुबह से ही नहर में रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था। गोताखोर की मदद से युवती की तलाश की जा रही थी।

शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा
चीला पावर हाउस स्थित जलाशय से आंचल का शव बरामद कर लिया गया। मौके पर पहुंचे स्वजन ने उसकी पहचान की। पुलिस के मुताबिक इस हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।

बचाओ-बचाओ की आवाज दे रही थी युवती
रविवार सायं करीब सवा छह बजे एक व्यक्ति ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। यहां से गुजर रहे व्यक्ति ने पुलिस को जानकारी दी कि कुनाऊं पुलिया के पास एक युवती नहर में डूब रही थी। वह बचाओ-बचाओ की आवाज दे रही थी।

मगर, जब वह नहर की ओर पहुंचे, तब तक युवती पानी में डूबने लगी। अंत में सिर्फ उसके हाथ नजर आए और वह तेजी से बहते हुए आंखों से ओझल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास टहलने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की। मगर, युवती की कोई पहचान नहीं हो पाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments