Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यउत्तराखण्डराजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम

राजधानी दून में शुक्रवार से सख्ती से लागू होंगे कोविड-19 के नियम

देहरादून। राजधानी दून में शुक्रवार से कोविड-19 के नियम सख्ती से लागू होंगे। अब तक प्रशासन और पुलिस के हरिद्वार कुंभ में व्यस्त होने के कारण जिले में कोविड सुरक्षा की व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही थी।  लेकिन अब मुख्य शाही स्नान के बाद अधिकारियों और पुलिस का लौटना शुरू हो गया है।

जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ बढ़ रही है। ज्यादातर लोग कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन भी नहीं कर रहे हैं। यहां तक कि मास्क पहनने और दूरी बनाए रखने में भी हीलाहवाली की जा रही है। 

इसके कारण अन्य लोगों को भी खतरा बढ़ रहा है। इसके अलावा नाइट कर्फ्यू में भी बहुत ज्यादा सख्ती नहीं की जा रही है। लेकिन शुक्रवार से इसमें सख्ती की जाएगी।

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अन्य मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारी व जवान कुंभ ड्यूटी में व्यस्त रहे। अब नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments