Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधराजधानी पुलिस का वाहन छतिग्रस्त,पुलिसकर्मी हुए घायल।

राजधानी पुलिस का वाहन छतिग्रस्त,पुलिसकर्मी हुए घायल।

देहरादून राजधानी की रायपुर थाना पुलिस के जवानों ने एक्सीडेंट के बावजूद शातिर बदमाशो को अपनी पकड़ से छूटने नही दिया।राजधानी की रायपुर थाना पुलिस के दरोगा सुमेर सिह व सिपाही पदम् सिंह बिहार से चोरी के शातिर गैंग के दो वांटेड अपराधियो को देहरादून लेकर आ रहे थे।एक्सीडेंट में सिपाही के पैर में फ्रेक्चर आया है जबकि दरोगा सुमेर के सीने में चोट आई है।घटना बरेली बाईपास पर हुई पुलिस का वाहन डिवाइडर से टकरा गया था।चोटिल होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने हिम्मत नही हारी स्थानीय पुलिस का एक घण्टे इंतज़ार करने के बाद जब स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची इसके बाद घायल पुलिस कर्मियों को दून रेफर किया जा रहा है।थानां प्रभारी रायपुर दिलबर नेगी ने बताया कि घायल पुलिस कर्मियों की हर सम्भव मदद करते हुए टीम को भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments